पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुूकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के द

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत


पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुूकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा शहर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।इस दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
भ्रमण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,प्रभावी पेट्रोलिंग एवं यातायात पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों की लगातार निगरानी किए जाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।