पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागो

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा,शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण न होने दें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखें, जिससे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आवागमन में कोई बाधा न हो।

प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए।कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों की लगातार निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,पुलिस बल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।