शादीशुदा महिला पिता के घर से हुई फरार,फरार महिला के पीड़ित पिता ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर लगाई गुहार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गौरी बेलवा निवासी नरेश साह ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर अपनी शादीशुदा बेटी 21 वर्षीय नीलम के घर से गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में लिखा है, कि 16 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। जब लौटा तो घर में उसकी शादीशुदा बेटी नहीं थी। पड़ोसियों ने बताया कि नीलम के मुताबिक वह अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसकी शादी पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के सोहगी बरवा में हुई है। उसकी बेटी के पास 6206105641 मोबाइल नंबर है ।रिश्तेदारों से पता करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। ज्ञात हुआ है कि वह किसी शिवकुमार नामक लड़के से उसके नंबर 9792679584 पर बात करती थी। आशंका है कि वह इसी युवक के साथ भाग गई है। पीड़ित पिता ने आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी संख्या 113/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।