शिविर के माध्यम से नए राशन कार्ड और नाम जोड़ने का शुरू हुआ कार्य।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर राज्य के सभी पंचायत भवन में शिविर लगाकर राशन कार्ड से वंचित लोगों का राशन कार्ड बनाने का प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है।26 जुलाई तक वैसे सभी भारतीय नागरिक जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बना या परिवार के सदस्य का नाम नहीं जुट पाया है,के लिए आवेदन लिया जा रहा है।इसी क्रम में वाल्मीकि नगर,सन्तपुर सोहरिया पंचायत स्थित पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। वाल्मीकि नगर पंचायत के मुखिया पन्नालाल साह और सन्तपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो ने बताया कि यह शिविर 26 जुलाई तक चलेगा। पंचायत के अंतर्गत राशन कार्ड के वैसे पात्र लोग जिनका अभी तक राशन कार्ड नही बना है अथवा राशन कार्ड में नया नाम जोड़वाना हो वैसे सभी लोग जाती, आय, निवास तथा फोटो के साथ प्रपत्र क तथा ख भरकर आधार कार्ड, बैंक के पासबुक के साथ आवेदन कर सकते है। वही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अगर आधार कार्ड नही होने पर जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन जमा कर सकते है।मुखिया ने बताया कि पंचायत भवन में फर्म निःशुल्क उपलब्ध है।उसे लाभुक प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर उप मुखिया रवि गुप्ता,कार्यपालक सहायक विजय कर साहनी,ग्राम कचहरी सचिव अंजलि कुमारी,संदेश कुमार,लोकनाथ राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।