गंडक नदी के पानी में तैरता हुआ दिखा एक अज्ञात व्यक्ति का शव।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज के फाटक संख्या 4 में रविवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव गंडक नदी के पानी में तैरते हुए दिखने से राहगीरों के बीच सनसनी फैल गई।बताया जाता है,कि भारत-नेपाल सीमा से होकर आवागमन करने वाले राहगीरों ने गंडक बराज के फाटक संख्या 4 में फंसा एक शव को देख इसकी सूचना गंडक बराज पर तैनात एसएसबी और वाल्मीकि नगर थाने को दी। चुकी शव नेपाल की तरफ से पानी में बह कर आया था। इसलिए एसएसबी के द्वारा इसकी जानकारी 36 नंबर फाटक पर तैनात नेपाल के सुरक्षाकर्मियों को दी गई।सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचे। तथा शव को देख कर इसे निकालने के लिए गंडक बराज के कंट्रोल रूम से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।समाचार लिखे जाने तक शव को अभी गंडक नदी के पानी से नहीं निकाला जा सका था।नेपाल एपीएफ के निरीक्षक मंगल सिंह धामी ने बताया कि 4 नंबर फाटक में शव होने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच कर शव को गंडक नदी के पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।गंडक बराज से शव को निकालने के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क बनाया जा रहा है।