अज्ञात चोरों द्वारा पानी का मोटर चोरी होने के मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी गांव निवासी संजय कुमार पाल पिता स्व. पारस पाल ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर कहा है,कि 16 जुलाई को लगभग 11 बजे मेरे नव निर्मित मकान से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरा पानी का मोटर चोरी कर लिया गया है। जिसकी कीमत लगभग नौ हजार रूपए है।जब मैं अपने नए नव निर्मित मकान पर गया।जो की ग्राम भरिहानी होटल स्काई ब्ल्यू के बगल में है। तो मैंने देखा कि वहां मोटर नहीं है।मोटर वी गार्ड कम्पनी का था। इस मामले में पीड़ित ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाने की प्रभारी थाना अध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 110/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है