पीलीभीत में महिलाओं और युवतियों की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाला ओछी और गंदी मानसिकता वाले युवक सचिन पुत्र जगदीश को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672910


पीलीभीत में महिलाओं और युवतियों की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाला ओछी और गंदी मानसिकता वाले युवक सचिन पुत्र जगदीश को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा।

महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक सचिन को पुलिस के हवाले किया गया।

ग्रामीणों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित युवक सचिन अपने ओछी सोच और गंदी मानसिकता एवं शौक के लिए घरों में नहाने वाली महिलाओं एवं युवतियों की नहाते समय अश्लील वीडियो को अपने मोबाइल से बनाता था।

गिरफ्तार आरोपित युवक जब गांव की एक युवती की नहाते समय अश्लील वीडियो बना रहा था तो युवती ने उसके मोबाइल को देख लिया और अपने परिजनों को बताया।

युवती के परिजनों ने घर के पीछे जाकर युवक को अश्लील वीडियो बनाते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपित युवक सचिन इससे पहले भी गांव की कई महिलाओं और युवती की नहाते समय की वीडियो बन चुका है।

पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बार नवादा थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है।

जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बार नवादा का है पूरा मामला।