धीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,वाल्मीकिनगर विधानसभा के लोगों ने अंगवस्त्र,बुक्के दे कर किया सम्मानित।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट?।वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के जदयू के पूर्व विधायक सह समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने के उपरांत क्षेत्र वासियों सहित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं द्वारा महासचिव श्री सिंह को बधाईयां देने वाल्मीकिनगर स्थित उनके अवास पर लगातार पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को गोनौली,धनहा,मधुबनी,ठकराहा सहित विधानसभा क्षेत्र के कई गांव के थारू,आदिवासी कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके आवास पर पहुंच कर फूलमाला,बुक्के और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।इस मौके पर महासचिव श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में इतनी बड़ी जिम्मेवारी मुझे पार्टी द्वारा दी गई है,जिससे मैं पूरे निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा।साथ ही बताया कि मुझे जो महासचिव का पद मिला है यह मेरे जनता का स्नेह,प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है।मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि मैं क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूती प्रदान करूँ।साथ ही बताया कि जदयू पार्टी का महासचिव बनने पर दोन के निवासियों ने मुझे दोन के गांव में बुलाकर मेरा भव्य स्वागत किया।आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी दोन वासी सभी प्रकार के मूलभूत सुविधा से आज भी वंचित हैं।वहां स्वास्थ्य,सड़क शिक्षा सहित अन्य सुविधा अब तक अच्छी तरह से बहाल नहीं हो सका है।मै सरकार को इन लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके ध्यानाकृष्ट कराने का प्रयास करूंगा।इस अवसर पर सुजीत राय,गुड्डू सिंह,उमेश यादव,रविंदर पटेल,विराट राज,संतोष झा,लालमोहन ठाकुर,प्रदीप पांडे,मुन्ना सिंह,शैलेश प्रसाद,पूर्व जिला पार्षद मोतीलाल साह उर्फ छोटू,आदित्य कुमार,गुमाश्ता गोनौली छट्ठू महतो,अरुण पडित सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।