गंडक बराज से छूटा 1.75 लाख क्यूसेक पानी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर के ऐतिहासिक गंडक बराज से बुधवार की दोपहर 1 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। हालांकि बारिश रुकने के उपरांत गंडक के जल स्तर में कमी होनी शुरू हो गई है। जिससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी के बढ़ने की आशंका बढ़ चली है। गंडक बराज के अधिकारियों की माने तो नेपाल में हो रहे लगातार रुक-रुक कर झमाझम बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज का जलस्तर में उतराव चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है।