मुकेश माथुर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) के प्रधान कार्यालय स्थित जीएलओ शाखा की ओर से महामंत्री मुकेश माथुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक' के सहयोग से आयोजित शिविर में कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 101 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) राजीव सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (पीसीएमडी) डॉ. के. कृष्ण कुमार तथा प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (पीसीएसटीई) अनुराग गोयल ने किया।

शाखा सचिव राजीव कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजन में कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कुल 101 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर को सफल बनाने में एजीएस मीना सक्सेना, राजीव कुमार सारण, शाखा अध्यक्ष इंद्र पाल सिंह, विनीत मान तथा यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान शिविर के समापन के बाद सभी सदस्यों ने केक काटकर महामंत्री मुकेश माथुर का जन्मदिवस मनाया। आयोजन ने सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और संगठन की एकजुटता का प्रेरणादायक संदेश दिया।