पीलीभीत में नामचीन प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की गई जान,ऑपरेशन के दौरान पैर की नस कटने के कारण नहीं रुक रही थी ब्लीडिंग।गलती मानकर अपने निजी पैसे से डॉक्टर बरेली मे

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672910

पीलीभीत में नामचीन प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की गई जान,ऑपरेशन के दौरान पैर की नस कटने के कारण नहीं रुक रही थी ब्लीडिंग।गलती मानकर अपने निजी पैसे से डॉक्टर बरेली में कर रहा था इलाज इलाज के दौरान हो गई महिला की मौत।

पीलीभीत शहर के पुरानी पीलीभीत की रहने वाली लाल कुमारी पत्नी ओंकार उम्र 52 वर्ष की नामचीन प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों के गलत इलाज के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई है।

मृतक महिला लाल कुमारी के भाई के द्वारा बताया गया है मेरी तहेरी बहन लाल कुमारी को 12 तारीख में गांधी स्टेडियम रोड पर एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में लाया गया,जहां पर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनके पैर का ऑपरेशन होना है,निजी अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा मेरी बहन के पैर का ऑपरेशन किया गया जिसमें उनके पैर की कोई नस कट गई,जिससे लगातार ब्लीडिंग होती रही थी, तथा खून नहीं रुक रहा था।डॉक्टर के निजी खर्चे पर मेरी बहन को बरेली जनपद के रोहिलखंड अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया,जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बहीं परिजन रोहिलखंड हॉस्पिटल से मृतक लाल कुमारी के शव को वापस निजी अस्पताल में लेकर आए,जहां पर निजी अस्पताल के डॉक्टर ने हुड़दंग की आशंका के चलते थाना सुंगडी पुलिस को बुला लिया।

वही जानकारी मिल रही है डॉक्टर ने एक मोटी रकम मृतक महिला के परिजनों को देकर समझौता करा लिया है।
मृतक महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मामला पीलीभीत शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।