जंगली भालू की रिहायशी क्षेत्रों में लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर रेंज से सटे वनवर्ती गांव सहित जल संसाधन विभाग के कॉलोनी और मुख्य मार्ग में भालू के लगातार चहलकदमी होने से लोगों में भय व्याप्त हो चला है।विदित हो कि आम के सीजन में हर वर्ष आम खाने के लालच में वन क्षेत्र से निकल कर भालू रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं।इसी क्रम में सिचाई विभाग के ई टाइप कॉलोनी,हॉस्पिटल कॉलोनी,मनोविनोद स्थल,डाक घर हाई स्कूल ,जटाशंकर चेक नाका सहित अन्य जगहों पर भालू रात के अंधेरे और दिन के उजाले में भी चहलकदमी करते नजर इन दिनों आ रहा है।इसी क्रम में वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य मार्ग कोतराहा वन क्षेत्र के समीप सोमवार की रात चारपहिया वाहन का पीछा करते नजर आ रहे भालू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में अस्पष्ट दिख रहा है कि कुछ दूर तक भालू कार का पीछा कर रहा है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बारिश और गर्मी के कारण वन्य जीव वन क्षेत्र से निकल कर रिहायशी क्षेत्र में चहलकदमी करते हैं।लोगों से अपील की गई है कि सजग और सतर्क रहें।