माननीय मुख्यमंत्री जी पीलीभीत का बिजली विभाग नकारा बिजली कर्मचारियों के हवाले, जहानाबाद बिजली फीडर से बाधित हुई बिजली व्यवस्था  15 घंटे बाद भी नहीं कर पाए सुचारू। दिन तो कट गया अब रात कैसे कट

लोकेशन/ जहानाबाद, पीलीभीत
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

माननीय मुख्यमंत्री जी पीलीभीत का बिजली विभाग नकारा बिजली कर्मचारियों के हवाले,

जहानाबाद बिजली फीडर से बाधित हुई बिजली व्यवस्था 15 घंटे बाद भी नहीं कर पाए सुचारू।

दिन तो कट गया अब रात कैसे कटेगी,जहांनाबाद क्षेत्र अंधेरे में डूबा।

माननीय मुख्यमंत्री जी पीलीभीत का बिजली विभाग नाकारा बिजली कर्मचारियों के हवाले है पिछले 15 घंटे से बिजली व्यवस्था बाधित है, बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से लाने के लिए बिजली कर्मचारी नकारा और अनट्रेंड है।जहानाबाद बिजली फीडर से पिछले 15 घंटे से लगातार बिजली फाल्ट ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं मगर नाकारा और अनट्रेड बिजली कर्मचारी 15 घंटे बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने में असमर्थ साबित हुए हैं।दिन तो किसी तरह कट गया मगर रात कैसे कटेगी पूरा जहानाबाद क्षेत्र अंधेरे के आगोश उसमें डूब गया है।इन्वर्टर डाउन हो गए हैं और पानी टैंकों में खत्म हो गया है,अमीर और बड़े लोग जनरेटर का सहारा ले रहे हैं वहीं गरीब अरे तो क्या करें। घरों में महिलाएं,वृद्ध और छोटे-छोटे बच्चों का इस भीषण गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है।पीलीभीत के बिजली विभाग के पास आपदा से निपटने का कोई विकल्प नहीं भी नहीं है। पहले भी बिजली व्यवस्था कई बार बाधित हुई है मगर पीलीभीत के बिजली विभाग के पास ना ही कोई ट्रेंड कर्मचारी हैं और ना ही कोई व्यवस्था है जिससे आम जनमानस को राहत दे सके। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जिम्मेदार नेता इस मामले में सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है की बिजली आएगी भी या नहीं,पीलीभीत में बिजली विभाग का बुरा हाल है। अधिकारी अपने एसी वाले दफ्तर में बैठकर कार्य निपटाते हैं उन्हें क्या पता कि बाहर का टेंपरेचर क्या है। और आम जनता कैसे रह रही है।