पीलीभीत में पुलिस को एक माह पहले रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव की हुई शिनाख्त,धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई शिनाख्त। मृतक धर्मेंद्र के शरीर पर गुदे हुए त्रिशूल और ओम के टैटू से हुई शिनाख्त। 4

लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
रिपोटर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में पुलिस को एक माह पहले रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव की हुई शिनाख्त,धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई शिनाख्त।

मृतक धर्मेंद्र के शरीर पर गुदे हुए त्रिशूल और ओम के टैटू से हुई शिनाख्त।

4 जून को घर से अपनी पत्नी से झगडा होने के कारण हो गया था मृतक धर्मेंद्र लापता।

मृतक की मां ने मृतक धर्मेंद्र की पत्नी रेखा देवी पर अवैध संबंधों के चलते हत्या कर देने का लगाया आरोप।

अवैध संबंधों के चलते आए दिन होता था दोनों लोगों में लड़ाई झगड़ा।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा 5 जून को बुरी तरह क्षत बिक्षत शब रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया था,शव की शिनाख्त के लिए पुलिस के द्वारा काफी प्रयास किये गए मगर उस समय कोई शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक शरीर पर पहने हुए कपड़ों को सुरक्षित रख लिया था। पुलिस के द्वारा लगातार इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही थी इसी बीच थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सुस्वार की रहने वाली माया देवी और उनकी बहू रेखा देवी के द्वारा थाना जहानाबाद में धर्मेंद्र कुमार के लापता होने के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया।माया देवी और रेखा देवी के द्वारा लापता धर्मेंद्र कुमार का बताए गए हुलिया और शरीर पर ओम और त्रिशूल का टैटू गुदा होने की जानकारी दी गई तब पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव के पास मिली चप्पल और कपड़े दिखाएं तो तत्काल माया देवी और रेखा देवी के द्वारा बताया गया कि यह शव मेरे पुत्र एवं रेखा देवी के पति धर्मेंद्र कुमार का था। कहीं मृतक की मां माया देवी के द्वारा बताया गया है कि मेरी बहू का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था जिस वजह से आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होता था और मेरी बहू रेखा देवी ने मेरे बेटे की हत्या करा दी है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक धर्मेंद्र कुमार की मां माया देवी और उसके परिवार में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह के द्वारा बताया गया है 5 जून को थाना जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम सुस्वार थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत के रूप में शिनाख्त हुई है,मृतक की मां माया देवी के द्वारा अपनी बहू रेखा देवी पर अपने जीजा से अवैध संबंधों के द्वारा हत्या कर देने की जानकारी दी गई है पुलिस के द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है।