चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार: थाना पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बैकुंठपुर। थाना पटना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल जब्त कर न्यायालय में पेश किया जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार देवांगन ने थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07 LZ 7582) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के बाद थाना पटना में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर ग्राम महोरा निवासी सोमा सिंह (35 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया थाना पटना पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में चोरी, मारपीट, अवैध गतिविधियों सहित सभी प्रकार के अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।