चौकी में थप्पड़कांड पर सियासत तेज: विपक्ष हमलावर, भाजपा ने भी लिया संज्ञान; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चौकी में थप्पड़कांड पर सियासत तेज: विपक्ष हमलावर, भाजपा ने भी लिया संज्ञान; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

*चौकी में थप्पड़कांड पर सियासत तेज: विपक्ष हमलावर, भाजपा ने भी लिया संज्ञान; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

*राज जायसवाल सुल्तानपुर*

सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी के भीतर भाजपा नेत्री पूजा कसौधन द्वारा एक युवक को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। एक ओर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं,सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेत्री पूजा कसौधन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही, घटना के समय मौजूद शाहगंज चौकी इंचार्ज की भूमिका की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है।मामले पर विपक्ष ने भी भाजपा और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया है। पूर्व विधायक अनूप संडा ने घटना को कानून व्यवस्था के लिए गंभीर बताया, जबकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इसे "रक्षक के भक्षक बनने" जैसी स्थिति बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

उधर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश प्राप्त होने के बाद संगठन स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और अब शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी से यह मामला जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। सभी की निगाहें अब विभागीय जांच और पार्टी हाईकमान के अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं।