अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र में गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव 20RB निवासी 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। घटना श्रीकरणपुर के गांव 24ओ भुट्टीवाला के पास हुई।

नियंत्रण खोकर पलटा ट्रैक्टर....

जानकारी के अनुसार गांव 20RB निवासी सुमित पुत्र टोपन दास ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। श्रीकरणपुर के गांव 24ओ भुट्टीवाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेक्टर चालक सुमित की ट्रेक्टर के टायर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

सीएचसी में रखवाया शव....

सूचना मिलने पर श्रीकरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को ले जा कर श्रीकरणपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पंचनामा के बाद सौंपा जाएगा शव....

श्रीकरणपुर थाना के एसआई माला सिंह ने बताया कि मामले में मृतकों के परिजनों के आने पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।