यातायात नियमों के उल्लंघन पर खेरागढ़ पुलिस का एक्शन, 35 चालान

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता

खेरागढ़। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खेरागढ़ थाना पुलिस ने रविवार को दूधाधारी पुलिस चौकी के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य यातायात नियमों के पालन की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 35 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि अन्य चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक अनुज कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक अजय सरोज, उपनिरीक्षक अजय तोमर, उपनिरीक्षक ब्रजगोपाल कुशवाह,उपनिरीक्षक सुमित पाठक, हेड कांस्टेबल हरिओम तथा कांस्टेबल गौरव मालिक शामिल रहे।