पाकिस्तान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन कर की निंदा

पाकिस्तान द्वारा सिख एवं हिंदू आस्था से जुड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारों और धार्मिक स्थानों को क्षति पहुंचाने के आरोपों के विरोध में शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया।

पुतला दहन कर जताया विरोध....

जिले के उपखंड मुख्यालयों पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से की कार्रवाई की मांग....

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी धर्मस्थल, धार्मिक विरासत या आस्था के प्रतीक को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध हैं। भाजपा नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

जिले भर में भाजपा का यह विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।