ई-पंजीकरण नियमों के विरोध में बार एसोसिएशन का धरना 19वें दिन भी जारी

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता

खेरागढ़ (आगरा)। बार एसोसिएशन खेरागढ़ के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं तहसील परिवार का ई-पंजीकरण एवं नियमावली के कुछ प्रावधानों के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिकरवार एडवोकेट ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिओम सिकरवार ने कहा कि ई-पंजीकरण नियमावली के कुछ प्रावधान अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प विक्रेताओं के हितों के विपरीत हैं। यदि इन्हें यथावत लागू किया गया तो बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा आमजन का शोषण होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से विवादित प्रावधानों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरने में बार एसोसिएशन के सचिव रामवीर सिकरवार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट, इंद्रजीत सिकरवार, बच्चू सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, रघुराज सिंह तोमर, भरत सिंह राजपूत, शिवदत्त दीक्षित, रविंद्र सिंह सिकरवार, भानुप्रताप सिकरवार, रामप्रकाश गालव, अश्वनी सिकरवार, स्टाम्प विक्रेता सिंधी राम राजपूत, भोजराज सिंह, दस्तावेज लेखक राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता एवं तहसील परिवार के सदस्य मौजूद रहे।