जय माँ दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति, जगदलपुर के द्वारा  उत्तर भारत के 19 प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थलों की 14 दिवसीय धार्मिक यात्रा


जगदलपुर,: जय माँ दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति, जगदलपुर के तत्वावधान में उत्तर भारत के 19 प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थलों की 14 दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के यात्रा प्रबंधक श्री संजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 30 सितंबर 2026, बुधवार को दलपत सागर चौक, जगदलपुर से बस द्वारा प्रारंभ होगी। यात्रा की अवधि 14 दिन रहेगी।

इच्छुक श्रद्धालु 28 अगस्त 2026 तक 5,000 रुपये अग्रिम राशि जमा कर अपनी सीट आरक्षित कर सकते हैं। सहयोग राशि लोअर स्लीपर के लिए 13,551 रुपये प्रति यात्री एवं अपर स्लीपर के लिए 12,000 रुपये प्रति यात्री निर्धारित की गई है।

समिति द्वारा प्रतिदिन एक समय भोजन एवं भजन-सत्संग की व्यवस्था की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद सेवा भाव को प्राथमिकता देते हुए सहयोग राशि न्यूनतम रखी गई है। उन्होंने कहा, "सेवा ही परमो धर्म: हमारा मूल मंत्र है। यात्रियों की सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह यात्रा पूर्णतः सेवा कार्य है, जिससे हमें आत्मिक संतुष्टि मिलती है।"

सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण पंजीयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

*संपर्क:* श्री संजय कुमार यादव, यात्रा प्रबंधक, जय माँ दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति, जगदलपुर, मो. +91 96853 28880