मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्य शुरू, 9 दिनों तक 23 ट्रेनों का ठहराव रहेगा बंद

मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्य शुरू, 9 दिनों तक 23 ट्रेनों का ठहराव रहेगा बंद

जम्मू। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेल संपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के चलते 23 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक कुल 9 दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार विकास कार्य के दौरान कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मुकेरियां स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 19224/19223 को 25 जून से 1 जुलाई तक गुरदासपुर अमृतसर बीस मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन मुकेरियां और पठानकोट कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इसके अलावा विकास कार्य के चलते 74901, 74902, 74903, 74904, 14609, 14610, 16031, 16032, 11077, 16318, 11078, 13151, 13152, 12237, 12238, 12919, 12920, 54621, 54622, 20433, 20434, 14661 और 14662 समेत कुल 23 ट्रेनों का मुकेरियां स्टेशन पर ठहराव रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए यात्री 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस ऐप तथा भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, तेज रेल सेवाएं और मजबूत रेल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है।