पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में महिलाओं के द्वारा शराब की दुकानों को हटाने के संबंध में शराब की दुकानों में की गई तोड़फोड़ मामले में डीए

लोकेशन/थाना जहानाबाद,पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो. 9719672920

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में महिलाओं के द्वारा शराब की दुकानों को हटाने के संबंध में शराब की दुकानों में की गई तोड़फोड़ मामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा गठित की गई टीम।

गठित टीम गांव खेड़ा में शराब की दुकानों में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं से खेड़ा के सरकारी विद्यालय में वार्ता करने पहुंची।

गांव में गठित टीम के द्वारा महिलाओं से बातचीत के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट रूप से गांव में शराब की दुकानों को नहीं खोले जाने की बात कही।

अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को समझाने का हर संभव प्रयास किया गया मगर गांव की महिलाओं ने टीम के अधिकारियों की एक भी नहीं सुनी।

अधिकारियों की टीम की नजर में ग्राम प्रधान प्रथम दोषी माने जा रहे हैं।क्योंकि सैकड़ो की संख्या में महिलाओं के हुजूम के द्वारा ग्राम प्रधान की अगुवाई में शराब की दुकानों के तालों को तोड़कर तोड़फोड़ की गई। यहां तक की दुकान में रखी नगदी को भी लूट लिया गया।


गांव में पहुंची अधिकारियों की टीम के द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को रिपोर्ट दी जाएगी,जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

वार्ता बैठक के दौरान जिला आबकारी निरीक्षक
विजयपाल सिंह,उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल,कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।