तिरंगा चौक पर हुआ ध्वजारोहण, समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने की देशभक्ति कार्यक्रम की सराहना

सुमित गर्ग संवाददाता,

आगरा। अजीत नगर बाज़ार कमेटी, खेरिया मोड़ स्थित तिरंगा चौक पर रविवार को ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान कराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने 26 जनवरी 2018 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक एवं अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को बधाई देते हुए इस परंपरा को निरंतर जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रमेन्द्र शर्मा, शशि उपाध्याय, रामेन्द्र पचौरी और अमित लवानिया ने राजेश यादव का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा देशभक्ति से जुड़े इस अनूठे आयोजन के लिए बाज़ार कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में राजेश यादव, चतुर्भुज तिवारी, प्रमेन्द्र शर्मा, अमित लवानिया, शशि उपाध्याय, एडवोकेट रामेन्द्र पचौरी, संजय नोतनानी, उमा फौजदार, रिंकू अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, अरुण चौहान, सुनील कोहली, इमरान अब्बास, अनुराग कमांडो, राजीव सिकरवार, डॉ. मनोज शर्मा, एडवोकेट अनिल शुक्ला, मुकेश बाबू कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।