योग से निरोग रहने का संदेश, थाना कागारौल में पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता

खेरागढ़,कागारौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कागारौल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी अंकुर राठी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। पुलिसकर्मियों ने नियमित योग करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अंकुर राठी ने कहा कि योग तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। अंत में "स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।