पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र में ट्रेन से कटी युवती की घटना के संबंध में दर्ज नामजद मुकदमा के बांछित आरोपी चेतराम गंगवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लोकेशन पीलीभीत
रिपोर्टर राजेश गुप्ता
मोबाइल नंबर 9719672920

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र में ट्रेन से कटी युवती की घटना के संबंध में दर्ज नामजद मुकदमा के बांछित आरोपी चेतराम गंगवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की पुलिस चौकी शाही क्षेत्र के शाही रेलवे स्टेशन पर दिनांक 31 मई 2026 को 20 वर्षीय दयंती गंगवार उर्फ रानी ट्रेन से कटकर आत्महत्या की गई थी।

मृतका दयंती गंगवार उर्फ रानी के पिता धर्मपाल निवासी ग्राम शाही थाना जहानाबाद की शिकायत पर चेतराम गंगवार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम शाही थाना जहानाबाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी चेतराम गंगवार फरार चल रहा था जिसको आज मुखविर की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है गिरफ्तार आरोपित चेतराम गंगवार शातिर किस्म का व्यक्ति है जो की धार्मिक आयोजनों में टोटका और पूजा पाठ के द्वारा महिलाओं/लड़कियों को आकर्षित कर उनसे संपर्क बनाता है।

ट्रेन से कटी युवती दयंती गंगवार से कावड़ ले जाने के दौरान 2 वर्ष पूर्व आरोपी चेतराम का संबंध हो गया था और दयंती गंगवार का आरोपी के घर आना जाना ब रुकना होने लगा था, जिससे दोनों लोगों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.इस बात को लेकर चेतराम की विवाहिता पत्नी और चेतराम के बीच घरेलू कलह होने लगी थी,दयंती और चेतराम के संबंधों के बारे में गांव में चर्चाएं खुलेआम रूप से होने पर दयंती गंगवार चेतराम पर शादी का दबाव बनाने लगी।चेतराम शातिर किस्म का व्यक्ति है,उसने दयंती को भावुक कर दिया। दयंती और चेतराम में इस बात को लेकर टेलीफोन पर तथा प्रत्यक्ष रूप से विवाद होने लगा इस तरह से क्षुब्ध होकर दयंती गंगवार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

इस पूरे मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है।