अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।इंडों-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में हर्नाटांड पी एच सी अंतर्गत कार्यरत सभी हेल्थ सेंटर के ए एन एम , आशा कार्यकर्ताओं और महिला फेसिलेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ के वी एन सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड बगहा दो के लगभग 37 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण उन्मुखीकरण एवं डिजिटल माइक्रोप्लान सुदृढ़ीकरण के बाबत विशेष जानकारी दी गई।इन स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण डब्ल्यू एच ओ के फील्ड मॉनिटर रजनीश कुमार के द्वारा दिया गया।इस बाबत प्रभारी चिकित्सा प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक समय में लगभग सभी कार्य डिजिटल हो चला है।इसके प्रशिक्षण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसमें नियमित जांच,नियमित टीकाकरण को सुगम और सरल किया जा रहा है।इसके अलावे कई और जानकारियां स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया है।इस अवसर ए पी एच सी के प्रभारी चिकित्सक डॉ सीमा गिरी, डॉ विकास कुमार, पी एच सी हर्नाटांड़ के डॉ रणधीर सिंह, बी सी एम चंद्रभान कुमार,हेल्थ मैनेजर जितेंद्र कुमार,जी एन एम आरती कुमारी, ए एन एम दीप्ति शर्मा,श्वेता भारती,रूबी कुमार,संजू कुमारी,डाटा ऑपरेटर रवि कुमार,जय किशन यादव,एल टी चंदेश्वर ठाकुर,स्वास्थ्य कर्मी ज्ञानेंद्र कुमार,सुनील चंद्र दास समेत दर्जनों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।