जंगली बंदरों के झुंड व आवारा कुत्ता ने दो को काट कर किया जख्मी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।इन दिनों वाल्मीकि नगर क्षेत्र में जंगली बंदरों व आवारा कुत्ता के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो चला है।इसी क्रम में सोमवार को रमपुरवा गांव निवासी रामाधार पांडे पिता स्वर्गीय चोकट पांडे उम्र लगभग 70 वर्ष लवकुश घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा करने आए थे।इसी दौरान एक आवारा कुत्ता ने उन पर अचानक हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।वहीं ए पी एच सी में ट्रेनिंग लेने आई ए एन एम नीलम कुमारी उम्र लगभग 25 वर्ष जो नौरंगिया स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत है,को गोल चौक से अस्पताल जाने के क्रम में जंगली बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।जख्मी दोनों को ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से ए पी एच सी वाल्मीकि नगर लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉ सीमा गिरी द्वारा एंटी रैबीज कि सुई लगाया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए डॉ सीमा गिरी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को कुत्ता ने बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया था।और एक महिला ए एन एम को भी जंगली बंदरों के झुंड ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।दोनों लोगों का प्राथमिक उपचार कर टिका लगा दिया गया है।