पुलिस वन विभाग और एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में 35 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सेमरी डीह गांव में वनकर्मी, एसएसबी एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने छापामारी कर 35 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। नौरंगिया वन क्षेत्र में पदस्थापित वन परिसर पदाधिकारी सोनू कुमार के द्वारा वाल्मीकि नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया गया है,कि कच्ची शराब के निर्माण होने की सूचना पर एसएसबी 21 वी वाहिनी के गंडक बराज के इंस्पेक्टर लोकेश बनिया के नेतृत्व में शनिवार को वन विभाग, पुलिस तथा एसएसबी के द्वारा सेमरी डीह गांव में संयुक्त रूप से छापामारी की गई। छापामारी दल को देख लोग भागने लगे। भागने के क्रम लगभग 40 वर्षीय विनोद निषाद पिता भिखर निषाद थाना वाल्मीकि नगर निवासी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटनास्थल से 35 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद कर शराब बनाने के ड्रम आदि को नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से भाग गए लोगों में से दो लोग परशुराम बिन पिता स्वर्गीय अकलू बिन तथा नन्हकू बिन गांव सेमरी डीह थाना वाल्मीकि नगर की पहचान वन कर्मियों के द्वारा किया गया है।।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार मध् निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज करते हुए पकड़े गए शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।