नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 62.80 करोड़ के सड़क कार्यों का ठेका रद्द

पीपीएस बिल्डर्स ब्लैकलिस्ट, जमानत राशि भी जब्त

सड़क निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी, फर्म पर निगम का शिकंजा

62.80 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का ठेका रद्द, पीपीएस बिल्डर्स ब्लैकलिस्ट

अलीगढ़। नगर निगम ने सड़क निर्माण कार्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 62.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से जुड़ी एजेंसी पीपीएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध निरस्त कर दिया है। निगम प्रशासन ने फर्म को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में भी डाल दिया है।अधिकारियों के अनुसार, फर्म द्वारा अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किए जाने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही एजेंसी की जमा जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।नगर निगम ने ब्लैकलिस्टिंग की सूचना संबंधित विभागों और अन्य निर्माण एजेंसियों को भेज दी है, ताकि भविष्य में उक्त फर्म को किसी सरकारी निर्माण कार्य में शामिल न किया जा सके।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।निगम अब निरस्त किए गए कार्यों के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे शहर में सड़क निर्माण और विकास कार्य प्रभावित न हों।