व्यापारियों के हितों पर जीएसटी संवाद, अधिकारियों का भव्य स्वागत

कायमगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में नगर कायमगंज के सी.पी. सभागार में जीएसटी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संवाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत संगठन द्वारा आये हुए अधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस सभा में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी विभाग ग्रेड-1 के अपर आयुक्त एच.पी. राव दीक्षित, ग्रेड-2 (अपील) के अपर आयुक्त राकेश कुमार, फर्रुखाबाद के जीएसटी उपायुक्त हिम्मत सिंह, सचल दल के सहायक आयुक्त अमित त्यागी, राज्य कर अधिकारी विवेक त्रिपाठी एवं अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी जानकारियाँ दीं।

अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि राजस्व संग्रह के माध्यम से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी के नियमों का पालन करने में ही व्यापारियों का सर्वाधिक हित है। साथ ही, कर से जुड़ी आ रही कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद संगठन के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिकारियों से औपचारिक भेंट की तथा उन्हें नगर भ्रमण कराया। इसके पश्चात् जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम एवं नगर अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ सभी जीएसटी अधिकारियों को एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कराए।

कार्यक्रम में अधिकारियों का भव्य स्वागत पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंदिर के प्रमुख नेतृत्वकर्ता सूरजपाल यादव ने सर्वप्रथम अतिथियों से भेंट की।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, नगर महामंत्री अनुराग कौशल, विजय कुमार, जयेंद्र सिंह यादव, महामंत्री शैलेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, कीर्तन समिति अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, महामंत्री श्यामू गुप्ता, विधानसभा महामंत्री मनोज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, शरद कुमार, सुभाष गुप्ता, विजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, अमोल यादव सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।