वीटीआर में पर्यटकों को गैंडा का हुआ दीदार,पर्यटक हुए गदगद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वन्य जीवों को वीटीआर के जंगलों में नजदीक से देखने की चाहत लेकर देश-विदेश से पर्यटकों का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भ्रमण पर आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को आए देवरिया उत्तर- प्रदेश के पर्यटक आसिफ राशिद और उनके साथियों को जंगल सफारी के दौरान वन क्षेत्र में भ्रमण करते गैंडा का दीदार हुआ। अमुनन गैंडा आक्रामक प्रवृत्ति के जीव होते हैं।जिसे देख पर्यटक काफी गदगद हुए।
पर्यटकों ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान जंगल में गैंडा का दिखाई देना अत्यंत ही रोमांचकारी था।आसिफ राशिद ने बताया कि जंगल सफारी के क्रम में उन लोगों को वन क्षेत्र के अंदर भालू,हिरण,तेंदुआ,मोर आदि जानवरों को भी देखने का मौका मिला। यह जंगल सफारी बहुत ही यादगार और सुखद रहा।बताते चले कि गैंडा का वीटीआर में जंगल सफारी के दौरान देखा जाना सौभाग्य की बात है।क्योंकि तेंदुआ,बाघ,भालू आदि जानवर की संख्या टाइगर रिजर्व में ज्यादा है। किंतु गैंडा की संख्या नाम मात्र की है।इस परिस्थिति में गैंडा का दिखाई देना अत्यंत रोमांचकारी था।पर्यटकों ने बताया कि वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्राकृतिक खूबसूरती ने हमलोगों का मन मोह लिया। हम लोग पहली बार वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने आए हैं। यहां के दर्शनीय स्थल गंडक बराज सहित लगभग सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यहां का शांत वातावरण और सुंदर वादियों ने हमे काफी प्रभावित किया।अगर मौका मिला तो हमलोग फिर यहां का प्राकृतिक सुंदरता तथा जंगल सफारी का लुत्फ उठाने आएंगे। वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।