वाल्मीकि नगर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी में एक ट्रैक्टर सहित एक गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

अब खनन माफियाओं की खैर नहीं।थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त हो चला है।लगातार मिल रहे शिकायत पर मंगलवार की सुबह खान निरीक्षक और वाल्मीकिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए पिपराकुट्टी मोहन सिंह के टोला के समीप सफेद बालू लदे एक ट्रैक्टर और टाली को बालू गिराते समय धर दबोचा गया।इस बाबत खान निरीक्षक ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त स्थल पर पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति जो ट्रेक्टर का डाला उठा कर बालू गिरा रहा था कूद कर भाग गया।परन्तु एक व्यक्ति जिसकी पहचान रोहित पटेल उम्र लगभग 40 वर्ष पिता स्व0 लालबचन पटेल हवाई अड्डा निवासी के रूप में हुई है को पकड़ लिया गया।वहीं पकड़े गए व्यक्ति के निशानदेही पर फरार व्यक्ति की पहचान गोविंद साह उम्र लगभग 36 वर्ष पिता बालकिशुन साह उर्फ कटिंग साह हवाई अड्डा चौक निवासी के रूप में हुई है।जब्त किए गए नीले रंग की महेंद्र बी 275 डी आई ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22 कियू 4935 है को थाने में ले आया गया।अवैध खनन स्थल स्थल की जांच और पूछताछ करने पर पाया गया कि खनन वाली जमीन बालकिशन साह उर्फ कटिंग साह हवाई अड्डा चौक वाल्मीक नगर निवासी का है, और वह बालू खनन कर बेचने का कार्य करता है। ट्रैक्टर से अवैध परिवहन के कारण 1 लाख रुपए का और बिना ढके परिवहन करने के मामले में 5000 रुपए का जुर्माने लगाया गया है।अवैध खनन स्थल से लगभग 5837 सी एफ टी सफेद बालू निकासी से 310821 लाख रुपए की राजस्व की क्षति हुई है। ट्रैक्टर मालिक चालक और जमीन मालिक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है।इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन के आलोक में बिहार खनिज नियमावली के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।वहीं जब्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को थाना परिसर में रखा गया है।