अधिवक्ता पर चाकू से हमला करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों पैरों में लगी गोली तमंचा और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद

बरेलीशहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैअधिवक्ता पर किया था चाकू से हमलापुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 और 31 मई की रात वह अपने मामा के साथ गांव से लौटे थे। इसी दौरान गुलाबनगर निवासी बिलाल घोसी ने उन्हें जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और चाकू निकाल लिया। जब बृजेश मिश्रा बचाव के लिए आगे आए तो आरोपी ने उनकी पीठ पर चाकू से दो वार कर उन्हें घायल कर दिया। मामले में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीइस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हमला करने वाला आरोपी बिलाल घोसी जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे लाइन और आरपीएफ बैरक के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा आरोपीपुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी बिलाल घोसी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, और मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद कई मुकदमे दर्ज गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वकील पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बिलाल घोसी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।