अज्ञात लोंगो पर हत्या का आरोप लगाकर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक से मिले,मृतक प्राइवेट टीचर महेन्द्र मौर्य के परिजन,जांच की मांग। पीलीभीत में थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी से लापता प

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

अज्ञात लोंगो पर हत्या का आरोप लगाकर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक से मिले,मृतक प्राइवेट टीचर महेन्द्र मौर्य के परिजन,जांच की मांग।

पीलीभीत में थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी से लापता प्राइवेट टीचर महेंद्र मौर्य की खेत में मिली थी डेड बॉडी।

मृतक के चाचा लालाराम ने बताया सोमवार से लापता थे,सूचना पुलिस को दी गई थी, उनकी लाश खेत में मिली है।

मृतक युवक महेंद्र मौर्य पुत्र पुत्तू लाल मौर्य थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी का रहने बाला है।

मृतक युवक की दो पत्नियों थी जिनकी मृत्यु हो चुकी है,जिनमें पहली पत्नी की दो बेटी और एक बेटा है।

सूचना पर मौके पर कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच,घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

वहीं परिजन लगातार अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं इस संबंध में आज मृतक के चाचा लालाराम के द्वारा पीलीभीत पुलिस अधीक्षक से इस मामले में जांच की मांग की गई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है लापता व्यक्ति का शव खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया है।कारण स्पष्ट हो जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.