अपराधियों की खैर नहीं बरेली के 18 शातिर बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट अब हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की नजर

बरेली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई कर 18 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए हैं। इन अपराधियों पर गौवध, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, लूट, छिनैती, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, नकबजनी, धोखाधड़ी और अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।चार थानों के 18 अपराधियों पर कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट थाना बारादरी में खोली गई है। इसके अलावा थाना मीरगंज के 5 तथा थाना शाही और शीशगढ़ के 1-1 अपराधी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। इन सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गौवध, नशा तस्करी और लूट के आरोपी भी शामिल पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोलने वालों में गौवध से जुड़े 5, मादक पदार्थों के 5, चोरी -लूट-छिनैती के 6, मारपीट और बलवा के 3, हत्या या हत्या के प्रयास के 3, नकबजनी के 3, धोखाधड़ी के 2 और अवैध शराब से जुड़े 1 अपराधी शामिल हैं। कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन प्रमुख अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट कार्रवाई की जद में आए अपराधियों में मनोज कुमार जायसवाल, अफजाल, मोहम्मद शहीद उर्फ भूरा, अरशीन कुरैशी, निजाम, अनिल कुमार, लालता प्रसाद उर्फ नन्हे, काले उर्फ कलुआ, अफजाल हुसैन उर्फ मुल्ला, सौरभ राठौर, उत्तम पटेल, रामबाबू, नैतिक सोनकर, मुजीब अहमद, अरशद, अंशू पटेल, आरिश खान और आकाश ठाकुर शामिल हैं। SSP ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए और उनकी किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।