बरेली पुलिस के 10 चौकी इंचार्ज सम्मानित अच्छे काम पर मिला इनाम लापरवाही पर चेतावनी एक के खिलाफ बैठी जांच

बरेली: जिले में बेहतर पुलिसिंग और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान करने वाले 10 चौकी इंचार्जों को एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित किया है। अप्रैल 2026 के कामकाज की समीक्षा के आधार पर इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले चौकी प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।काम के आधार पर हुआ चयन एसएसपी कार्यालय की मासिक समीक्षा में चौकी प्रभारियों के काम का मूल्यांकन किया गया। इसमें जनता की शिकायतों का निस्तारण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध रोकने के लिए की गई कार्रवाई और लंबित मामलों के निपटारे जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया। जोगीनवादा चौकी रही पहले स्थान पर मूल्यांकन में शहर की बारादरी थाना क्षेत्र की जोगीनवादा चौकी के प्रभारी कुशलपाल सिंह पहले स्थान पर रहे। उन्हें 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। सेंथल चौकी के प्रभारी सतेन्द्र कुमार दूसरे और मुड़िया चौकी के प्रभारी राजू कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा टांडा छंगा चौकी (शीशगढ़) के प्रभारी देवेन्द्र कुमार राठी, कांकरटोला चौकी (बारादरी) के प्रभारी जावेद अख्तर, बैरियर-02 चौकी (इज्जतनगर) के प्रभारी मोहित कुमार, बल्लिया चौकी (भमोरा) के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, मॉडल टाउन चौकी (बारादरी) के प्रभारी जितेन्द्र कुमार, सिविल लाइन चौकी (कोतवाली) की प्रभारी कोमल कुण्डू और कताई मिल चौकी (बहेड़ी) के प्रभारी रजनीश कुमार को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 10 चौकी प्रभारियों को मिली चेतावनी समीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनमें बभिया चौकी (कैण्ट) के प्रभारी दीपक कुमार शर्मा, लाल फाटक चौकी (कैण्ट) के प्रभारी त्रिवेन्द्र कुमार, रामगंगा चौकी (सुभाषनगर) के प्रभारी प्रसून कटियार, धौरेरा चौकी (नवाबगंज) के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, कुतुबखाना चौकी (कोतवाली) के प्रभारी अनूप सिंह, कस्बा चौकी (आंवला) के प्रभारी नितिन शर्मा, मनौना धाम चौकी (आंवला) के प्रभारी नरेन्द्र राघव, गैनी चौकी (अलीगंज) के प्रभारी सूरजीत सिंह, बढ़ागांव चौकी (सिरौली) के प्रभारी मनोज कुमार और करगैना चौकी (सुभाषनगर) के प्रभारी राजेन्द्र सिंह सिरोही शामिल हैं। करगैना चौकी प्रभारी पर जांच के आदेश
एसएसपी अनुराग आर्य ने करगैना चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह सिरोही के संबंध में प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य कर जनता का विश्वास मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।एसएसपी ने दी बधाई एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे काम करने वालों को प्रोत्साहन देने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और जनता को बेहतर सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और मेहनत के साथ जनसेवा करने की अपील की।