पीलीभीत में पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर किया मुकदमा दर्ज। 2018 में हुआ था विवाह।

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना गजरौला, पीलीभीत
मो 9719672910

पीलीभीत में पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर किया मुकदमा दर्ज।

2018 में हुआ था विवाह।


पीलीभीत जनपद में पति की मार से घायल हुई पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस के द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
थाना गजरौला प्रभारी बृजबीर सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नन्हीं देवी पत्नी रामचंद्र निवासी बिठौरा कला थाना गजरौला जिला पीलीभीत के द्वारा थाना गजरौला आकर अपनी बेटी कमला देवी पत्नी नवीन कुमार निवासी कुरैइया नवदिया उम्र करीब 28 वर्ष के साथ पति नवीन पुत्र रामभजनलाल जाति लोधी राजपूत निवासी कुरैइया नवदिया थाना गजरौला के द्वारा मारपीट किए जाने के सम्बन्ध में महिला हेल्प डेस्क थाना गजरौला पर प्रार्थना पत्र दिया गया था।चोटिल कमला देवी को महिला पुलिस कर्मी द्वारा मैडिकल के लिए CHC न्यूरिया भेज दिया गया था,जहां से चोटिल महिला की हालत गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया था।जहाँ चोटिल महिला कमला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।मृतका कमला की मां नन्ही देवी के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना गजरौला पुलिस के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 149/26 धारा 115(2), 352,351(3) BNS पंजीकृत कर लिया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुकदमा में उचित धाराओं में परिवर्तित करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.मृतका कमला देवी की शादी नवीन कुमार से 2018 में हुई थी।