वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहुंचा नेपाली जंगली हाथियों का झुंड, पहुंचा रहा क्षति

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

  • वीटीआर के चारों हाथियों को गोनौली वन परिसर में किया गया शिफ्ट।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में फिर एक बार टाइगर रिजर्व से सटे नेपाली क्षेत्र से भटके मेहमान हाथियों की चहलकदमी देखी जा रही हैं।वही वीटीआर के जटाशंकर वन परिसर के अंतर्गत कालेश्वर मंदिर स्थित वन विभाग के हाथी शाला में बुधवार की देर रात नेपाली जंगली हाथियों के झुंड ने हाथी शाला पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उत्पात के क्रम में हाथीशाला के बाउंड्री को आंशिक नुकसान पहुंचाया है। वनकर्मियों व महावतों के द्वारा टीन बजाकर शोर मचाने के बाद जंगली हाथी जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से टाइगर रिजर्व के चारों हाथियों राजा,द्रोना, बालाजी,मणिकंठा को गोनौली रेंज में शिफ्ट कर दिया गया है। वही जंगली हाथी टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। जिनका वनकर्मियों के द्वारा लगातार हाथियों के पग मार्क के सहारे मॉनिटरिंग की जा रही है। वन क्षेत्र के अंदर जाने वाले लोगों को सतर्क और सजग रहने की अपील की जा रही है।