एनएफआर ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियानों के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

मालीगांव। द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर अपने सभी मंडलों एवं इकाइयों में व्यापक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 15 मई से शुरू हुआ यह अभियान 5 जून 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अभियान के तहत रेलवे परिसर, स्टेशनों और रेल कॉलोनियों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियाँ, संगोष्ठियाँ तथा पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेल कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।रेलवे प्रशासन द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल परिचालन अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।इसी क्रम में मालीगांव स्थित एनएफआर मुख्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटकों ने यात्रियों और आम जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए पर्यावरण बचाने के सामूहिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की ओर से यात्रियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच जूट एवं कपड़े के थैलों के साथ बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं का वितरण भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करना और टिकाऊ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभिन्न हरित पहल कर रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल परिचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को इस अभियान का समापन विशेष कार्यक्रमों, पर्यावरण संरक्षण की शपथ तथा जागरूकता गतिविधियों के साथ किया जाएगा।

कपिंजल किशोर शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी