शासनादेश के वाद प्रधान वने प्रशासक रुटीन के कामों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पीलीभीत। पंचायत चुनाव समय से न होने और ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के वाद शासन द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार की मंशा अनुसार प्रशासक जिलाधिकारी एवं डीपीआरओ के अधीन रहकर काम करेंगे वित्तीय कार्यों एवं विकास योजनाओं के लिए डीएम से अनुमति लेनी होगी। रुटीन के दैनिक कार्यों के लिए ही मुख्य रुप प्रशासक नियुक्त किए गए हैं जिनका कार्यकाल 6 माह का है।