पीलीभीत में चल रहे मुकदमा में समझौता करने का दबाव डालने एवं छेड़छाड़ कर गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा दलित महिला की शिकायत पर महिलाओं सहित नौ लोगों पर कि

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन थाना जहानाबाद,
पीलीभीत।
मो 9719672920

पीलीभीत में चल रहे मुकदमा में समझौता करने का दबाव डालने एवं छेड़छाड़ कर गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा दलित महिला की शिकायत पर महिलाओं सहित नौ लोगों पर किया गया मुकदमा दर्ज।

पीड़ित प्रियंका की शिकायत पर थाना जहानाबाद पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति अधिनियम के अंतर्गत किया मुकदमा दर्ज।

पीड़िता का प्रियंका की शिकायत पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा जाकिर हुसैन, शहादत हुसैन,जाबिर हुसैन पुत्रगण अहमद बख्श,ताहिरा बेगम पत्नी जाकिर हुसैन, फरजाना पत्नी आजाद हुसैन, रुखसार पत्नी जाबिर हुसैन, आजाद हुसैन पुत्र अहमद बख्श,फरजाना पुत्री अहमद बख्श,मैविस पुत्री शहादत हुसैन निवासी गाना ग्राम सेमल खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा किया गया दर्ज।

पीड़ित महिला ने लगातार सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी।

पुलिस के द्वारा कई दिन के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमल खेड़ा का मामला।