आखिर कहां गया अवैध असलाह। पुलिस द्वारा बंधक बनाए गए युवक को बंधन मुक्त कराते समय बरामद किया गया अवैध असलाह आखिर कहां गया।

लोकेशन/जहानाबाद,पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672920

आखिर कहां गया अवैध असलाह।

पुलिस द्वारा बंधक बनाए गए युवक को बंधन मुक्त कराते समय बरामद किया गया अवैध असलाह आखिर कहां गया।

गांव के दबंगों द्वारा नल मिस्त्री को बुलाने जा रहे युवक को दबंगों द्वारा मारपीट कर राशन कोटेदार नगीना के घर में युवक के हाथ रस्सी से बांधकर बंधक बनाया गया था।

सूचना पर डायल 112 पुलिस और थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और कोटेदार के घर से तमंचा बरामद करते हुए रस्सी से बंधे युवक वसीम को बंधन मुक्त कराया।

सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशा गोयल ने भी पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जांच की थी।

पुलिस के द्वारा बंधन मुक्त कराए गए युवक वसीम के पिता के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर राशन कोटेदार नगीना और कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कई लोगों का शांति भंग में चालान भी किया गया था।

मगर सोचने की बात यह है की घटना के समय बरामद किया गया अवैध तमंचा कहां है।

तमंचे को जमीन खा गई या आसमान निकल गया।

सोशल मीडिया पर राशन कोटेदार के घर से अवैध तमंचा के साथ रस्सी से बंधे युवक वसीम का फोटो भी जमकर वायरल हो रहा है,जिससे क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चाएं हो रही है।

पूरा मामला पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानडांडी से निकलकर प्रकाश में आ रहा है।