पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने किया अररिया-गलगलिया विद्युतीकरण एवं न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने 22 मई 2026 को अररिया-गलगलिया सेक्शन में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों तथा न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रगति पर चल रहे पुनर्विकास एवं अपग्रेडेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान एनएफआर मुख्यालय एवं कटिहार मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कटिहार मंडल के रौतारा स्टेशन पर नव विकसित बूट लॉन्ड्री सुविधा का उद्घाटन किया। इस सुविधा से रेल कर्मचारियों के उपकरणों एवं परिचालन संबंधी सामग्रियों के रखरखाव तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल को बढ़ावा देने के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई।महाप्रबंधक ने अररिया-गलगलिया सेक्शन में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए परिचालन दक्षता बढ़ाने, विद्युत ट्रेन संचालन को सुचारू बनाने तथा ऊर्जा-कुशल रेल अवसंरचना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के माध्यम से पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, पुलों, समपार फाटकों एवं यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया।न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर उन्होंने विश्वस्तरीय स्टेशन परियोजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं, आधुनिक प्लेटफॉर्म, उन्नत यात्री सुविधाओं एवं बेहतर सर्कुलेटिंग एरिया के साथ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पूरे क्षेत्र में सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास एवं आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।