पीलीभीत में तेज रफ्तार स्कूटी चालक महिला ने विकलांग महिला के रिक्शा में मारी टक्कर,विकलांग महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से हुई घायल। स्कूटी चालक के खिलाफ घायल महिला ने दिया थाना जहानाबाद म

रिपोटर राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मोबाइल नंबर 9719672920


पीलीभीत में तेज रफ्तार स्कूटी चालक महिला ने विकलांग महिला के रिक्शा में मारी टक्कर,विकलांग महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से हुई घायल।
स्कूटी चालक के खिलाफ घायल महिला ने दिया थाना जहानाबाद में शिकायत पत्र, कानूनी कार्यवाही की मांग।
पुलिस ने घायल महिला और उसकी बेटी का मेडिकल कराकर महिला चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमल खेड़ा की रहने वाली फरजाना बी जो की पैरों से विकलांग है अपनी बेटी के साथ रिक्शा से दवा लेने के लिए रमपुरा मिश्र आ रही थी इसी बीच गांव सेमलखेड़ा की रहने वाली चांदनी पत्नी धर्मेंद्र ने तेज रफ्तार स्कूटी से रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी.टककर से रिक्शा पर सवार फरजाना बी पत्नी मोहम्मद आलम निवासी ग्राम सेमल खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत और उसकी पुत्री नूर बी के गंभीर चोटे आई हैं।जब घायल महिला ने स्कूटी सवार महिला चांदनी से कहा की गांव में स्कूटी धीरे एवं सही से चलाया करो और मुझे टक्कर क्यों मार दी तो उपरोक्त दबंग स्कूटी चालक महिला चांदनी पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम सेमलखेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत ने धमकी देते हुए कहा जो करना है कर ले मैं तो ऐसे ही स्कूटी चलाऊंगी, गाली गलौज करती हुई बोली लंगड़ियां तू ज्यादा बोलेगी तो तुझे हरिजन एक्ट के मुकदमे में फसवा दूंगी।विरोध करने पर स्कूटी चालक चांदनी ने घायल पीड़िता के साथ मारपीट भी की है।घायल पीड़िता फरजाना बी ने थाना जहानाबाद पहुंचकर स्कूटी चालक महिला चांदनी पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम सेमल खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के आधार पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा स्कूटी चालक चांदनी पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम सेमल खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के खिलाफ धारा 281,125 ए,125 बी, के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।