पीलीभीत में अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल सवार की हुई भीषण टक्कर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 20 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार कुलदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन /पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल सवार की हुई भीषण टक्कर।

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 20 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार कुलदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम सैजना पुलिस चौकी ललोरी खेड़ा थाना जहानाबाद की हुई मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल सहित मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शब घटनास्थल से ले जाने से मना किया।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चलाने वाले नाबालिग लड़का और उसके दादा को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया तथा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अलावा कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई।

अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर परिजन माने तब कहीं शव पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम को भेज गया।

पूरे प्रकरण पर सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा जानकारी दी गई है सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है इस मामले में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के हर चुहिया और सैजना गांव की सड़क का मामला