*रायगढ़ में मयंक श्रीवास्तव के विवाह अवसर पर चित्रगुप्त प्रगट उत्सव संपन्न, कायस्थ समाज ने लिया समाज विकास का संकल्प*

रायगढ़, 25 अप्रैल!"अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के सदस्यों द्वारा आज चक्रधर नगर रायगढ़ निवासी विजयकुमार श्रीवास्तव के पुत्र मयंक श्रीवास्तव के विवाह के शुभ अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का प्रगट उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कायस्थ समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री छोटेलाल श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना से हुआ।

इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कायस्थ समाज 7235 के अध्यक्ष श्री वीरेंद्रकुमार श्रीवास्तव, रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, श्री मधुसूदन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, श्री दीपक श्रीवास्तव, डॉक्टर महेश श्रीवास्तव, श्री रामकुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उड़ीसा राज्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल श्रीवास्तव, नारायणपुर से श्रीमती चंदादेवी श्रीवास्तव, देवव्रत श्रीवास्तव, महासमुंद से श्री प्रशांत श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, भिलाई-दुर्ग से संदीप श्रीवास्तव, तरुनिमा श्रीवास्तव, स्वर्णिम श्रीवास्तव विशेष रूप से पधारे।

भोपाल कायस्थ समाज के अध्यक्ष कमलेश खरे, रविंद्र खरे, रायगढ़ के जय श्रीवास्तव, श्री अरविंद श्रीवास्तव, ज्योति खरे, कृति खरे, काव्या खरे, कनिष्क खरे, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिला श्रीवास्तव, महक श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, मेघा वर्मा, बिहान वर्मा, विभोर वर्मा, संतोष खरे, विजय खरे, राजेंद्र खरे, सुमन खरे, कमलेश खरे, अर्चना खरे, सुरेंद्र खरे, प्रीति खरे, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, रजनी खरे, असूल खरे, मेघा श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। पूरे समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में आरती के पश्चात भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे की संपूर्ण व्यवस्था विजय श्रीवास्तव एवं उनके परिवार द्वारा की गई। उपस्थित जनों ने समाज के विकास पर विचार रखे तथा आने वाले समय में भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा एवं उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।