कोरिया जिले में राजस्व विभाग में फेर बदल सुश्री रोशनी तिर्की होगी नई तहसीलदार।

बैकुंठपुर। कार्यालय संभागायुक्त, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तहसीलदारों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पूर्व परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में पदस्थ तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह का स्थानांतरण जिला सूरजपुर में किया गया है, जहां उन्हें आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।इसी क्रम में, जिला जशपुर में पदस्थ तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की को स्थानांतरित करते हुए जिला कोरिया में पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।संभागायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।