टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन, समाज सुधार का दिया संदेश

शामली/नई दिल्ली। आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचनों का प्रसारण देश के विभिन्न प्रमुख टीवी चैनलों पर नियमित रूप से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार ये प्रवचन प्रतिदिन प्रसारित होते हैं, जिनका समय अलग-अलग चैनलों पर निर्धारित किया गया है?सुबह 6:00 से 7:00 बजे, दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तथा शाम 7:30 से 8:30 बजे तक।

बताया गया है कि इन प्रवचनों का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करना तथा लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत भ्रष्टाचार को खत्म करने, जाति-पाति के भेदभाव को मिटाने, युवाओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता लाने, नशा मुक्त समाज बनाने और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही समाज में शांति और भाईचारे की स्थापना को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे इन प्रवचनों को नियमित रूप से देखें और अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहुंचाएं। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं तथा यूट्यूब और व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी प्रवचनों से जुड़ सकते हैं। निःशुल्क आध्यात्मिक पुस्तकों के लिए भी संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।