पीलीभीत में गाड़ी में सवार लोगों के साथ भाजपा और बजरंग दल के लोग हैं यह लोग, यह कहकर अन्य समुदाय के दबंग लोगों ने कर दी मारपीट। शिकायत पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मु

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में गाड़ी में सवार लोगों के साथ भाजपा और बजरंग दल के लोग हैं यह लोग, यह कहकर अन्य समुदाय के दबंग लोगों ने कर दी मारपीट।

शिकायत पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

गांव परेवा वैश्य में गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था विवाद।

पीलीभीत जनपद में गाड़ी में सवार लोगों के साथ अन्य समुदाय के लोगों के द्वारा यह लोग भाजपा के हैं,बजरंग दल के हैं यह कहकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है,जहानाबाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। कोतवाली जहानाबाद में दर्ज मुकदमा के आधार पर पीड़ित थाना अमरिया के रहने वाले सचिन गुप्ता पुत्र नारायण लाल गुप्ता के द्वारा मुकदमा में बताया गया है दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अमरिया के ही रहने वाले आशीष गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मुदित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त के साथ किसी काम से ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के साथ किसी काम से कार से जा रहा था तभी रास्ते में ग्राम परेवा वैश्य मे मस्जिद के पास गाड़ी निकालने को लेकर ट्रैक्टर ट्राली चालक सलीम पुत्र भदरिया निवासी ग्राम परेवा वैश्य से कहा सुनी हो गई थी,इस पर सलीम ने अपने अन्य साथी शहरोज पुत्र नहीम अरबाज पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत तथा अन्य तीन-चार अज्ञात लोग मौके पर इको गाड़ी में सवार होकर लाठी डंडे एवं अवैध तमंचा लेकर आ गए और गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे,जब गाड़ी में सवार लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी अन्य समुदाय के लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों के साथ लात घुसो व लाठी डंडों से मारपीट करने लगे और पीड़ित तथा पीड़ित के साथियों को घेर लिया तथा कहा यह सभी लोग भाजपा एवं बजरंग दल के लोग हैं यह कहते हुए अवैध तमंचा दिखाकर डराया व धमकाया। इस दौरान मारपीट करते हुए दबंगों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया और मुदित गुप्ता का मोबाइल भी तोड़ दिया।किसी तरह उपरोक्त सभी लोग ने अपनी जान बचाई और थाना जहानाबाद पुलिस को लिखित रूप से शिकायत की,जिस पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा सलीम,सहरोज और अरबाज तथा तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित अरबाज खान पुत्र रहमत खान उर्फ बब्बू निवासी ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया है।